Hapur Breaking News: खबर हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास से आ रही है जहाँ नाले में युवक का शव पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोर्स्टमॉटम के लिए भेज दिया है।
विस्तार में
Hapur Breaking News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड पर ततारपुर बाईपास से पहले नाले में एक शव पड़ा देख लोगों के होश उड़ गए खबर फैलते ही मौके पर भीड़ इखट्टा हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने शव को नाले में से निकल कर पोर्स्टमॉटम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त 30 वर्षीय पप्पू यादव के रूप में हुई जोकि जिला भोजपुर बिहार का रहने वाला है।
फैक्ट्री में कार्यरत था मृतक
Hapur Breaking News: पुलिस ने बताया की उसके ही गांव की रहने वाला एक युवक घटना स्थल पर पंहुचा था जिसने बताया की पप्पू कल शाम कमर दर्द ककी बात कहकर कही गया था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
पुलिस ने क्या कहा
Hapur Breaking News: थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि एक युवक के शव नाले में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक शराब पीने का आदी था, आशंका है युवक नशे में होने के कराना नाले में गिरा होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-6-month-old-foetus/



