Accident In Hapur: खबर हापुड़ के देहात क्षेत्र से आ रही है जहाँ NH-9 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृत व्यक्ति बैंक मैनेजर के पद पर तैनात थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोर्स्टमॉटम के लिए भेज दिया है।
विस्तार में
Accident In Hapur: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शहर के मेरठ रोड स्थित पंचशील कॉलोनी के रहने वाले प्रशांत राज वर्मा के रूप में हुई है, जोकि समा ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह रोज़ की तरह वह अपनी बाइक पर सवार होकर ड्यूटी जा रहे थे जैसे हे वो बाईपास की ओर मुड़े तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर इखट्टा हुई भीड़ ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने क्या कहा
Accident In Hapur: थाना प्रभारी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अज्ञात वाहन की तलाश कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/hapur-suicide-news-young-man-dies-under/



