Hapur Accident: खबर थाना देहात क्षेत्र के मेरठ-बुलंदशहर हाईवे की है, जहाँ धनौरा कट पर कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। हादसे में ट्रक और कैंटर की भिड़ंत में 7 लोग घायल हो गए जानकारी मिली है की सभी 7 लोग साप्ताहिक बाजार में जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विस्तार में
Hapur Accident: मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की सुबह कोहरे की वजह से विसिब्लिटी कम होने से यह बड़ा हादसा हो गया, कैंटर में करीब 25 लोग सवार थे, जो साप्ताहिक बाजार लगाने गजरौला जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां करीब 7 लोग घायल हो गए, जिनको अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
पुलिस ने क्या कहा
Hapur Accident: थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया धनौरा कट के एक ट्रक यूटर्न ले रहा था, तभी मेरठ की ओर से आ रही कैंटर टकरा गई। जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें:-
Ghaziabad Update: ग़ाज़ियाबाद मजिस्ट्रेट ने 16 साल पुराने मामले में सुनाई अनोखी सजा
