Lokhitkranti

Hamirpur News : गौशाला में ले जाकर साथियों संग प्रधान ने RTI कार्यकर्ता पर किया जानलेवा हमला, जिंदा दफनाने की कोशिश हुई फेल तो…

Hamirpur News

Hamirpur News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला उमरी गांव का है, जहां बिवांर थाना क्षेत्र में एक RTI कार्यकर्ता के साथ दर्दनाक घटना हुई है। आरोपी है कि ग्राम प्रधान और उनके साथियों ने कार्यकर्ता को बंधक बनाकर गौशाला में ले जाकर बेरहमी से पीटा। पिटाई भी इतनी बेरहमी से की गई कि है RTI कार्यकर्ता के पूरे शरीर पर चोटे के निशान है।

Hamirpur News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, जिले के गांव उमरी में प्रधान द्वारा किए गए कथित घोटाले की जांच के लिए एक टीम आने वाली थी। जांच टीम में सुमेरपुर के RTI कार्यकर्ता रविन्द्र कुमार भरतवंशी को भी बुलाया गया। लेकिन जांच के लिए जैसे ही वह पंचायत भवन पहुंचे तो प्रधान कपिल वर्मा और उनके साथियों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ बदसलूकी करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने रविन्द्र को गौशाला में ले जाकर नग्न किया। उन्हें लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटा।

Hamirpur News : जिंदा दफनाने की बना रहे थे योजना
उधर, मामले में कार्यकर्ता का कहना है कि प्रधान उन्हें गौशाला में जिंदा दफनाने की योजना बना रहे थे। पीड़ित ने किसी तरह बिवांर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला प्रधान द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार के दस्तावेज जिलाधिकारी को सौंपने की प्रतिशोध में किया गया है। वहीं दूसरी तरफ गंभीर चोटों के कारण रविन्द्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़े…

Uttar Pradesh News : ‘अश्लील हरकतें…’ नशे में धुत दारोगा की ये वीडियो देख खून खौल जाएगा

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून