Lokhitkranti

Gujarat News: वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल ढहा, 6 की मौत, कई लापता

Gujarat News: गुजरात के वडोदरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल पादरा क्षेत्र में अचानक टूट गिर गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दुखद घटना में 6 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 3 अन्य घायल हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोग नदी में गिरे है।

Gujarat News: नदी में समा गए दोपहिया वाहन

मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो हादसे के समय पुल पर दो ट्रक, एक कार और दो दोपहिया वाहन मौजूद थे, जो टूटे पुल के साथ नदी में समा गए। एक ट्रक अभी भी पुल के बीचोबीच फंसा हुआ है। मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। अब तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

                                                                 वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला पुल टूटा

हादसे को लेकर पादरा पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने बताया कि हादसा सुबह लगभग 7:30 बजे हुआ जब पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के पीछे पुल की जर्जर स्थिति और ओवरलोडिंग को प्राथमिक वजह माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सौराष्ट्र से आने वाले भारी वाहन टोल टैक्स से बचने के लिए इस पुराने पुल का इस्तेमाल कर रहे थे।

Gujarat News: 43 साल पुराना है पुल

महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल लगभग 43 साल पुराना है जो ‘सुसाइड पॉइंट’ के नाम से भी जाना जाता है। पुल की हालत पिछले कुछ वर्षों से खराब बताई जा रही थी और स्थानीय निवासियों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हालांकि, इसके बगल में एक नए पुल के निर्माण की योजना को मंज़ूरी दी गई थी, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ। मानसून से पहले भी कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, जबकि पुल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी।

Gujarat News: प्रशासनिक ने दिए जांच के आदेश

इस हादसे ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोग प्रशासन से सवाल पूछ रहे हैं कि बार-बार चेतावनी और शिकायतों के बावजूद पुल की मरम्मत क्यों नहीं की गई? फिलहाल, प्रशासनिक अधिकारियों ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़े:- Ghaziabad News: लोनी के राहुल बैंसला ने अमेरिका में जीता स्वर्ण पदक, गांव में जश्न का माहौल

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
31°C
Temperate rain
1.2 m/s
74%
750 mmHg
13:00
31°C
14:00
31°C
15:00
31°C
16:00
29°C
17:00
29°C
18:00
29°C
19:00
28°C
20:00
28°C
21:00
27°C
22:00
27°C
23:00
27°C
00:00
27°C
01:00
26°C
02:00
26°C
03:00
26°C
04:00
26°C
05:00
26°C
06:00
26°C
07:00
27°C
08:00
28°C
09:00
29°C
10:00
30°C
11:00
30°C
12:00
31°C
13:00
30°C
14:00
31°C
15:00
31°C
16:00
31°C
17:00
31°C
18:00
30°C
19:00
29°C
20:00
28°C
21:00
28°C
22:00
28°C
23:00
27°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
“शनि देव का रहस्य: डर या न्याय?” भारत के रहस्यमयी मंदिर – विज्ञान भी रह गया हैरान ! सबसे डरावने श्राप – जिनसे हिल गई थी पूरी सृष्टि AI ने बदल दी दुनिया 5 काम जो अब इंसान नहीं मशीन कर रही है खाने से जुड़े 5 मिथ और उनकी सच्चाई बरसात में घूमने के बेहद खूबसूरत जगह “दही और शहद का फेस पैक – सिर्फ 10 मिनट में पाएं नेचुरल ग्लो!” “किचन में छुपे 5 हेल्थ सीक्रेट्स – बिना दवाई के फिट रहने के आसान नुस्खे” मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार।