Lokhitkranti

Greater Noida : ‘नवरात्रि में वेज बिरयानी के नाम पर नॉनवेज’ वीडियो जारी कर युवती ने इस तरह शेयर किया दर्द

Greater Noida

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में नवरात्रि के पवित्र अवसर पर एक महिला को एक रेस्टोरेंट द्वारा बड़ा धोखा दिया गया। महिला ने वेज बिरयानी का ऑर्डर किया, लेकिन उसे नॉनवेज बिरयानी डिलीवर की गई। इस घटना ने न केवल महिला को मानसिक रूप से आहत किया, बल्कि यह नवरात्रि के दौरान धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई।

महिला ने बिरयानी में नॉनवेज के पीस दिखाते हुए वीडियो शेयर किया।

Greater Noida : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, गार्डन सोसाइटी की निवासी छाया शर्मा ने 4 अप्रैल को तड़के सुबह 3 बजे लखनवी कबाब पराठा रेस्टोरेंट से मुरादाबादी वेज बिरयानी का ऑर्डर किया था। जब डिलीवरी आई और छाया ने बिरयानी खानी शुरू की, तो उन्हें अहसास हुआ कि यह नॉनवेज बिरयानी थी। बिरयानी में नॉनवेज के बड़े-बड़े टुकड़े साफ दिख रहे थे। इस घटना से आहत छाया ने रोते हुए एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह प्योर वेजिटेरियन हैं और नवरात्रि के दौरान उन्हें जानबूझकर नॉनवेज बिरयानी दी गई। उन्होंने वीडियो में बिरयानी में मिले नॉनवेज पीस को भी दिखाया और इस धोखाधड़ी के लिए होटल और ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप को जिम्मेदार ठहराया। छाया ने कहा कि उन्होंने होटल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन नहीं लगा।

Greater Noida : रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिसरख पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना नवरात्रि के समय हुई थी, जो विशेष रूप से धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील थी।

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया होटल संचालक को अरेस्ट कर लिया गया है।

उधर, इस मामले में डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो सामने आया, जिसमें उसने दावा किया कि उसने ऑनलाइन ऐप से वेज बिरयानी ऑर्डर की थी, लेकिन उसे नॉनवेज बिरयानी दी गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े…

Ghaziabad News : बाइक सवार बदमाश स्कूटी चलाती महिला से चेन लूट हुए फरार, वीडियो आया सामने

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून