Ghaziabad Update: खबर गाज़ियाबाद के लोनी रोड स्थित सोसाइटी 99 की है जहाँ पति ने एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसके हाथ की तीन उँगलियाँ काट दी। 12 दिसंबर की रात करीब 10 बजे उनके पति संजय घर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार में
Ghaziabad Update: दरअसल, टीलामोड़ के लोनी रोड स्थित सोसायटी 99 निवासी रीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की 12 दिसंबर की रात उनके पति रात करीब 10 बजे घर आए और गाली गलौज शुरू कर दी गाली-गलौज करने के बाद उन्होंने चाकू उठाया और मारने के लिए दौड़ पड़े। बचाव में रीना ने चाकू पकड़ा तो आरोपी ने चाकू पीछे खींच लिया। इससे उनके सीधे हाथ की तीन उंगलियां कट गईं। आरोप यह भी है कि जब उनकी मंझली बेटी ने झगड़े का बीच-बचाव किया तब आरोपी पति ने बेटी के हाथ में भी दांत से काट लिया।
फ़र्ज़ी दस्तावेजों से लिए लोन
Ghaziabad Update: पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने यह भी बताया है कि उनके पति ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई बैंकों से लोन भी लिया है, जिसकी वसूली के लिए लोग उन्हें परेशान करते हैं।
पुलिस ने क्या कहा
Ghaziabad Update: एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि खोड़ा थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, महिला के लगाए सभी आरोपों को तथ्यात्मक तौर पर देखा जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेन्स सीखना क्यों जरूरी है ?
Ghaziabad Update: आज के समय में महिलाओं के लिए अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक हो गया है। समाज में बढ़ते अपराधों, विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा, छेड़छाड़ और बलात्कार के मामलों ने यह साबित कर दिया है कि महिलाओं को आत्मरक्षा की आवश्यकता है। सेल्फ डिफेन्स न केवल शारीरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।
Ghaziabad Update: सेल्फ डिफेन्स सीखने से महिलाएं अपने आप को असुरक्षित परिस्थितियों में सुरक्षित महसूस कर सकती हैं। यह उन्हें न केवल हमलावर से बचने की ताकत देता है, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाता है। इसके माध्यम से महिलाएं अपने शरीर की ताकत और कमजोरियों को समझ सकती हैं, और सही समय पर सही कदम उठाने की क्षमता विकसित कर सकती हैं।
Ghaziabad Update: इसके अलावा, सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण महिलाओं को तनावपूर्ण स्थिति में मानसिक शांति बनाए रखने में मदद करता है। वे समझ पाती हैं कि खतरे की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया करनी चाहिए, जिससे उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा का अहसास होता है।
इसलिए, हर महिला के लिए सेल्फ डिफेन्स सीखना न केवल उनकी सुरक्षा के लिए, बल्कि उनके आत्म-सम्मान और स्वतंत्रता के लिए भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें:-
Ghaziabad News : किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
