संवाददाता:- सत्येंद्र राघव
Ghaziabad Update: गाजियाबाद नगर निगम ने वेस्ट से बेस्ट की मुहिम चलाई , मुहिम के तहत नगर निगम की टीम वेस्ट से पार्कों का कायाकल्प कर रही है। नगर निगम की टीम ने राजनगर सेक्टर 14 में एनजीओ की मदद से वेस्ट का प्रयोग करते हुए पार्क का कायाकल्प किया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद के 5 जोनों में फर्स्ट फेस के तहत एक-एक पार्क का कायाकल्प किया जा रहा है, वही जल्द ही सेकंड फेस भी शुरू होगा। उन्होंने गाजियाबाद के लोगों से पार्कों को साफ सुथरा रखने की अपील भी की है। वही NGO चलाने वाली नमिता गौर ने बताया वेस्ट चीजों से पार्क का कायाकल्प किया गया है वहीं इसे म्यूजिक थीम से सजाया गया है साथ ही अपने देश की संस्कृति को दर्शाया गया है जिससे बच्चों को बहुत ही प्रोत्साहन मिलेगा। लगभग दो महीने की मेहनत से इसे बनाया गया है। और आगे भी शहर के पार्कों का ऐसे ही संवारने का काम निरंतर करते रहेंगे।
क्या कहा नमिता गौर ने
Ghaziabad Update: NGO चलाने वाली नमिता गौर ने बताया वेस्ट चीजों से पार्क का कायाकल्प किया गया है वहीं इसे म्यूजिक थीम से सजाया गया है साथ ही अपने देश की संस्कृति को दर्शाया गया है जिससे बच्चों को बहुत ही प्रोत्साहन मिलेगा। लगभग दो महीने की मेहनत से इसे बनाया गया है। और आगे भी शहर के पार्कों का ऐसे ही संवारने का काम निरंतर करते रहेंगे।वही पार्क में आए लोगों ने बताया कि ये बहुत ही शानदार पहल है वेस्ट चीजों से इतना सुंदर पार्क बनाया है ऐसे ही शहर के सारे पार्क बनाने चाहिए जिससे हमारा शहर साफ सुथरा और सुन्दर बन सके।
यह भी पढ़ें:-
