Ghaziabad News: बुलंदशहर में एक पीड़िता न्याय के लिए दर दर भटक रही है। उसका कहना है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज़ नहीं कि है। सीजेएम के आदेश के मार्फ़त अनूपशहर में कोतवाली में मुकदमा तो दर्ज़ हो गया लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के बावजूद पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है। अब उसने पुलिस के आला अधिकारीयों से मदद कि गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला
पीड़िता ने बताया कि वह 28 अगस्त को साफ़ सफाई करने गयी थी, तभी कुछ युवक जो उसके पति से रंजिश मानते है अचानक से उसके घर में घुस गए और उससे कहने लगे कि अवदेश कहा है। उसने उन लोगो से कहा कि वह जरुरी काम से बहार गए है तभी गाली गलोच करते हुए कहा कि आज तुझे कही मुँह दिखने लायक नहीं छोड़ेंगे और उसके कपडे फाड़ दिए और लाठी डाँडो से पीटकर उसे घायल कर दिया । जिससे उसने शोर मचाया तो उसे बचने के लिए लोग पहुंच गए, तभी आरोपी वहा से भाग निकले। जाते समय आरोपियों ने उसके पति को जान से मरने की धमकी भीं दी। महिला को लाठी डाँडो से पीटा गया था जिसके कारन उसे गंभीर चोटें आयी थी।
मेडिकल के बाद भी कोई सुनवाई नहीं
महिला को लाठी डाँडो से पीटा गया था, जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आयी थी। पति के आ जाने के बाद 30 अगस्त को महिला ने मेडिकल भी कराया उसने पुलिस से मदद की गुहारव भी लगाई लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई तब उसने सजेएम का दरवाज़ा खटखटाया जिसके उपरांत मुकदमा कोतवाली में दर्ज़ हो गया। लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है महिला ने अब पुलिस आला अधिकारीयों से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता सहमी हुई है।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/prostitution-racket-busted-3-arrested/



