UP By-Polls Election 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड में बीते दिन बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए, लेकिन पूरे देश में चर्चा थी उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव की। क्योंकि यहां एक तरफ जहां सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जीत का दावा कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ सपा मुखिया अखिलेश यादव एड़ी चोटी का दम लगा उपचुनाव में जीत का झंडा गाड़ने के लिए हर संभव प्रयास। लेकिन मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी ने कई सीटों पर पुलिसकर्मियों द्वारा वोटरों को रोकने का आरोप लगाते हुए 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करा दिया। जिसके चलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
UP By-Polls Election 2024 : X पर पोस्ट कर अखिलेश ने क्या लिखा ?
मतदान के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी ट्वीटर यानी X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘हमारी उन सभी मतदाताओं से अपील है कि फिर से जाकर वोट डालने की कोशिश करें, जिनको पहले वोट डालने से रोका गया था। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से बात होने के बाद वीडियो और फ़ोटो सबूतों के आधार पर भ्रष्ट और पक्षपाती पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और बाक़ी दोषी अधिकारी निलंबित होने वाले हैं। अत: आप बेख़ौफ़ होकर जाएं और लाइन में लग जाएं। समय सीमा शाम के 5 बजे के पहले जितने भी मतदाता लाइन में लग चुके होंगे, उन सबको वोट डालने दिया जाएगा। इसीलिए आप 5 बजे तक जाकर लाइन में लगकर, वोट डालने के लिए घर से ज़रूर निकलें’।
UP By-Polls Election 2024 : कई जगहों पर गड़बड़ी के आरोप
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश उपचुनाव के दौरान सीसामऊ और कुंदरकी जैसी सीटों पर हंगामा देखने को मिला था। कई मतदान केंद्रों से तो सोशल मीडिया पर वीडियो भी जमकर वायरल हुई थी। जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने इन घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए अपनी शिकायते दर्ज कराई थी। जिन पर तत्काल ही संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न जिलों में सात पुलिस अधिकारियों को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सस्पेंड हुए अधिकारियों में कानपुर के सीसामऊ इलाके से दो, मुरादाबाद में तीन और मुजफ्फरनगर में दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है।



