Ghaziabad News: आईआईटी मद्रास से बी टेक करने वाले देश के पहले आईएस अधिकारी श्री अभिनव गोपाल जी यूरोप के आयरन मैन बन गए। आपको जान कर हर्ष होगा की अभिनव गोपाल ने यूरोप में दुनिया की सबसे कठिन एक दिवसीय आयोजन आयरनमैन ट्रायथलॉन में अपनी जगह बनाई है।
विस्तार से जानें
जानकारी के लिए बता दें की अभिनव गोपाल अभी जिला ग़ाज़ियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है। अभिनव के इस कीर्तिमान स्थापित करने के बाद पूरे भारत देश में अभिनव गोपाल की खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में उन्हें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने भी सम्मानित किया। श्री अभिनव गोपाल की उपलब्धि वास्तव में प्रेरणादायक है, और यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। आयरनमैन ट्रायथलॉन में उनकी सफलता ने उन्हें एक सच्चे चैंपियन के रूप में स्थापित किया है। हमें उन पर गर्व है और उनकी आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हैं
बंगाली समाज ने किया सम्मानित
अभिनव गोपाल जी के कीर्तिमान स्थापित करने के बाद दुनिया भर में उनके साथ साथ ग़ाज़ियाबाद की भी खूब चर्चा हो रही है। इसी के चलते उन्हें आयरन मैन ग़ाज़ियाबाद की भी उपाधि दी गयी है। बंगाली समाज ने मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल जी को पूजा पंडाल में सम्मानित भी किया।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/the-police-have-exposed-the-gang-involved-in-highway-robbery-and-theft/



