Republic Day: खालिस्तानी आतंकियों ने 26 जनवरी से पहले गाजियाबाद और दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे हैं। ईमेल के जरिए आतंकियों ने अमेरिका और कनाडा में भारतीय दूतावासों को घेरने और राष्ट्रपति को झंडात्तोलन करने से रोकने की धमकी दी गई है। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मेल के आईपी एड्रेस की जांच शुरू कर दी गई है। खालिस्तानी आतंकियों ने एनएच-24 स्थित गुरूकुल स्कूल को धमकी भरा मेल भेजा। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अब्दुल अजीज के नाम से है ई-मेल
Republic Day: गुरूकुल स्कूल को भेजा गया मेल अब्दुल अजीज के नाम से है। ई-मेल में दावा किया गया है कि खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर सवा लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। खालिस्तान जनमत संग्रह दस्ता किसानों के सक्रिय समर्थन के साथ ट्रैक्टरों के साथ इंडिया गेट की घेराबंदी करेगा। दिल्ली के स्कूली बच्चों के लिए संदेश दिया गया है कि घर पर रहें, सुरक्षित रहें। मेल में कहा गया है, कि मोदी के शासन का मतलब है रक्तपात और हिंसा। आपके बच्चों की सुरक्षा खतरे में है, अपने बच्चों की रक्षा करें।
पंजाब को हिंदुस्तान के कब्जे से कराएँगे मुक्त
Republic Day: इसमें कहा गया है, “भारतीय सशस्त्र बल खालिस्तान जनमत संग्रह दस्ते के किसी भी शांतिपूर्ण असंतोष को कुलचने के लिए निर्णायक रूप से कार्य करेंगे जो पंजाब को हिंदुस्तान के कब्जे से मुक्त कराने के लिए अपने जीवन का बलिदान देने को तैयार होने का दावा करते हैं। यह मेल गाजियाबाद के स्कूल के साथ ही दिल्ली के कुछ अन्य स्कूलों को भी भेजा गया है। स्कूल प्रधानाचार्य गौरव वेदी की शिकायत पर वेव सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-thieves-escaped-with-95-thousand-rupees-and-valuables-from-paint-sho/



