Powerhouse: टीएचए में ऊर्जा निगम की तरफ से निर्बाध बिजली आपूर्ति की लिए दो नए सब स्टेशन बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। बता दें की 33 केवी का एक सब स्टेशन हिंडन एयरपोर्ट के पास व दूसरा नूरनगर में बनने जा रहा है। इसके बनने से यहां के 20 हजार से अधिक लोगों को बिजली आपूर्ति की समस्याओं से निजात मिल सकेगी, इसके बनने के साथ ही राजेंद्रनगर व लाजपतनगर सब स्टेशनों का लोड कम होगा।
दो स्टेशनों का बजट 13.5 करोड़
Powerhouse: बढ़ते ओवरलोडिंग का कारण डिवीजन तीन में दो सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसके बनने से 20 हजार लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग तेजी से बढ़ने के कारण ओवरलोडिंग एक बड़ी समस्या बन जाती है। इससे बिजली कटौती की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए ऊर्जा निगम द्वारा हिंडन एयरपोर्ट के पास व नूर नगर में सब स्टेशन बनाने काम शुरू कर दिया है।

20 हजार से अधिक उपभोक्ता को निर्बाध बिजली आपूर्ति
Powerhouse: बढ़ते ओवरलोड के कारण राजेंद्रनगर, लाजपतनगर, मोहननगर, सिहानी, नंदग्राम में बिजली कटौती की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित होते है। इससे ध्यान में रखते हुए हिंडन एयरपोर्ट के पास व नूरनगर में 33 केवी का नया सब स्टेशन बनाया जा रहा है। इससे 20 हजार से अधिक उपभोक्ता को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
गर्मियों से पहले काम होगा शुरू
Powerhouse: दीपक अग्रवाल, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम जोन के मुताबिक बढ़ते ओवरलोड को देखते हुए गर्मियों से पहले हिंडन एयरपोर्ट के पास व नूरनगर में दो सब स्टेशन बनाने का लिए केवल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। इनके बनने से लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-dead-body-of-youth-missing-for-10-days-found-in-drain-family-members-accused-of-murder/



