Ghaziabad News: त्याहारों के चलते रेल यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है, रेलवे स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को देख रेलवे ने कुछ दिशा निर्देश जारी किये है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है की अपने साथ काम से काम सामान लेकर सफर करें। व्यर्थ में रेलवे प्लेटफार्म पर खड़े होकर भीड़ का हिस्सा ना बने।
इस तारीख से बंद किए प्लेटफार्म टिकट
ग़ाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन से सफर शुरू करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ने त्योहारों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए शनिवार 26 अक्टूबर को बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 26 अक्टूबर से प्लेटफार्म टिकट बिक्री को बंद करने का निर्णय लिया है। यानि 26 अक्टूबर से कोई भी यात्री रेलवे प्लेटफार्म टिकट खरीद नहीं पाएगा । साथ ही रेलवे ने लोगो से अपील की है अपने साथ कम से कम सामान लेकर यात्रा करें। साथ ही रेलवे ने यह भी कहा है की बिना वजह अगर कोई भी व्यक्ति प्लेटफार्म पर खड़ा पाया गया तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। यानि सिर्फ वही लोग रेलवे प्लेटफार्म पर मौजूद रहेंगे जो किसी गेस्ट को रेलवे प्लेटफार्म पर लेने आए है। सभी चीज़ो की निगरानी करने के लिए रेलवे ने एक टीम का गठन किया है जो हर वक़्त प्लेटफार्म पर मौजूद रहेगी। साथ ही सभी यात्रियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जायेगा।
यह भी जाने:-
https://lokhitkranti.com/killer-snake-terror-continues-in-hapur-so-far-five-have-been-targeted-three-killed/



