Ghaziabad News: ग़ाज़ियाबाद नगर निगम ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ जंग शुरू करने कि योजना बना रहा है। इस बाद इंदिरापुरम के ग्रीन बेल्ट इलाके को कब्ज़ा मुकत कराने कि योजना बनाई है। अधिकारियों ने बताया कि दिवाली के बाद इंदिरापुरम के ग्रीन बेल्ट इलाके को कब्ज़ा मुक्त कराया जाएगा, और साथ हे साथ उसका सौन्द्रीयकरण भीं होगा, इसके लिए नगर निगम ने ख़ास योजना तैयार कि है।
गाजियाबाद। इंदिरापुरम में ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त कराने के लिए नगर निगम अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। दिवाली के बाद नगर निगम की टीम इंदिरापुरम क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त कराएगी।अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को मौके से हटाया जाएगा। दरअसल, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) से नगर निगम को इंदिरापुरम हस्तांतरण की कार्रवाई पूरी होने के बाद अब नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य कराने की तैयारी में जुटा है।
होम कंपोस्टिंग के लिए लोगों को जागरूक कर रहा निगम
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर नगर निगम होम कंपोस्टिंग को लेकर शहरवासियों को जागरूक कर रहा है। डोर-टू-डोर स्वच्छ भारत मिशन की टीम के सदस्य जाकर हर घर स्वच्छता, हर घर हरियाली का नारा दे रही हैं। हर नागरिक को गाजियाबाद नगर निगम कचरा अलग-अलग करने के लिए भी जागरूक कर रहा है। निगम के पांचों जोन यह अभियान चलाया जा रहा है।
हज़ार से भी जयदा लोगो नें आपने होम कम्पोस्टिंग
गीले कचरे से किस प्रकार खाद बनाई जा सकती है और खाद का इस्तेमाल किस प्रकार अपने गार्डन में किया जा सकता है। शहरवासियों को इसकी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। मालूम हो कि गाजियाबाद नगर निगम सीमा में एक हजार नागरिकों द्वारा अब तक होम कंपोस्टिंग को अपनाया गया है। निगम का प्रयास इस कवायद में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का है।



