संवाददाता:- गौरव
Ghaziabad Update: खबर गाज़ियाबाद के कौशाम्बी थाना क्षेत्र से आ रही है जहाँ दो स्थानों पर स्पा और थेरेपी सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया और साथ ही 9 महिलाओं को रेस्क्यू भी किया। आरोपी महिलाओं को नौकरी देने के नाम पर बुलाते थे और उनके अश्लील फोटो और वीडियो बना लेते थे, जिसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करके जबरन देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस ने आरोपी संचालक पति पत्नी को गिरफ्तार करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
विस्तार में
Ghaziabad Update: मिली जानकारी के मुताबिक वैशाली सेक्टर- 4 के श्रीराम प्लाजा में थेरेपी और सपा सेंटर चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली की सपा सेंटर की आढ़ में यहाँ देह व्यापार किया जा रहा है। एसीपी स्वंत्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ माउंटेन सपा एंड थेरेपी सेंटर और गोल्डन थेरेपी सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने महिला संचालिका और उसके पति कुलदीप निवासी विवेक विहार दिल्ली और विक्की सोवत निवासी पूर्वी रोहताश नगर शाहदरा के साथ चार ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया इसके साथ ही पुलिस ने दोनों जगहों से 9 महिलाओं को भी रेस्क्यू किया जिनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।
महिलाओं को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाते थे
Ghaziabad Update: रेस्क्यू की गई महिलाओं से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पता चला है की आरोपी लड़कियों को नौकरी देने के नाम पर बुलेट थे और उनके अश्लील फोटो और वीडियो ले लेते थे जिसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था और जबरन देह व्यापार कराया जाता था। यह भीं पता चला है की देह व्यापार करने वाले आरोपी ग्राहकों को लड़कियों के फोटो भेजते और सौदा तय होने के बाद उन्हें अपने ठिकाने पर बुलाते थे जहाँ देह व्यापार होता था।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-society-residents-troubled-by-stray-dogs-took-to-the-streets/



