Ghaziabad Top News : मोदीनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल एक महिला ने अपने पति का छोटी सी बात पर सिर फोड़ दिया।
मामला पैसे न देने से जुड़ा था, जिसपर बताया जा रहा हैं कि महिला बौखला गई और उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
Ghaziabad Top News : क्या हैं पूरा मामला ?
मोदीनगर के तिबड़ा रोड कॉलोनी की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। दरअसल इस मामले में महिला ने ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए पति से पैसे देने का अनुरोध किया। जिसे शख्स ने किसी कारण से इंकार कर दिया। इसके बाद फिर क्या था विवाहिता ने बोतल मारकर पति का सिर ही फोड़ दिया। इसके तुरंत बाद पति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहां पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।

Ghaziabad Top News : पति ने क्या बताया ?
तिबड़ा मार्ग कॉलोनी के रहने वाले करणवीर सैनी ने बताया कि उनकी पत्नी पूनम ब्यूटी पार्लर खोलना चाहती हैं। पूनम ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए पैसों की मांग कर रही थी। बीती 11 अगस्त को पूनम ने ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए एक बार फिर पैसों की मांग की। लेकिन उसने पूनम को पैसे देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर पूनम आक्रामक हो गई और झगड़ने लगी। गुस्साई पूनम ने पति करणवीर के सिर पर बोतल मार दी। इससे करणवीर का सिर फट गया। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार पत्नी पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस इस घटना की जांच कर कार्रवाई करेगी।
इन दिनों सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आजकल वैवाहिक जिंदगियों में लोग इतने उलझे हुए है कि उनका खुद पर कंट्रोल खत्म होता जा रहा हैं और अपने गुस्से को वह आक्रामकता से साथ बाहर निकालते है।
यह भी पढ़े- Ghaziabad Breaking : अवैध धरना केस में किसानों को हाईकोर्ट का झटका



