Ghaziabad News: ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने मंगलवार शाम को अवैध रूप से संचालित होटलों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने साहिबाबाद थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आठ ओयो होटल सील कर दिए हैं। पिछले दिनों साहिबाबाद पुलिस ने राजेंद्र नगर के एक ओयो होटल में नौकरी के नाम पर मजबूर महिलाओं और युवतियों को देह व्यापार में धकेले जाने का खुलासा होने के बाद जांच अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान आठ ओयो होटलों का सराय एक्ट के तहत पंजीकरण नहीं मिला था। पुलिस ने मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी थी। अब सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर इन्हें सील किया गया है।
क्या है सराय एक्ट -1867
विश्राम गृह, होटलों और लॉज आदि से जुड़े प्रावधानों को नियंत्रण करने के लिए इस एक्ट का पंजीकरण करना जरुरी होता है। जिसमे जिला अधिकारी कार्यालय में रजिस्टर होता है। जिसके अंदर सारे विश्राम ग्रहों की जानकारी होती है। सराय एक्ट के तहत किसी भी व्यक्ति को ठहरने से पहले उसका पंजीकरण करना जरुरी होता है। सराय एक्ट होटलों में रुकने वालों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।
सील हुए आठ ओयो
➤ ओम पैलेस होटल, जीटी रोड, पीएनबी के पास
➤ ब्लू मून होटल, राजेन्द्र नगर, पीएनबी के ऊपर
➤ देव इन होटल, इन्डियन ओवरसीज बैंक के ऊपर
➤ औरचिड होटल, मदर डेयरी
➤ रॉयल ब्लू होटल, मदर डेयरी के पास
➤ सनसाईन होटल, बैंक ऑफ बड़ोदा के ऊपर
➤ कम्फर्ट इन होटल, इन्डियन ओवरसीज बैंक के ऊपर
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/the-woman-used-to-feed-rotis-made-from-kneaded-flour-with-her-urine/



