Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भीषण सड़क हादसे के दौरान एक युवक की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है। जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Ghaziabad News : कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ये घटना देर रात प्रिया सिनेमा के सामने हुई है, जब दो युवक सड़क पार कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला था। विक्रम गंगाविहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। विक्रम अपने साथी देवेंद्र के साथ ड्यूटी से लौट रहा था, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। वहीं देवेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गाजियाबाद के अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच करनी शुरु कर दी है।



