ब्यूरो
संजय मित्तल
Ghaziabad News : झांगुर बाबा केस में एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती ने दावा किया है कि वह भी इस पूरे षड्यंत्र का शिकार हो चुकी है। उसने बताया कि फैजान नाम के युवक ने खुद को अक्षय बताकर उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसाया।
2024 में ही इस पीड़िता ने फैजान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में झांगुर बाबा के सामने आने के बाद उसने मामले को और विस्तार से बताया है।
Ghaziabad News : पीड़िता ने क्या कहा ?
पीड़िता का कहना है कि फैजान उसे गोंडा स्थित अपने घर ले गया था, जहां उसने झांगुर बाबा से भी मुलाकात करवाई थी। वहां मौजूद माहौल और बाबा के अनुयायियों के व्यवहार ने उसे असहज कर दिया था। उसी दौरान उसे कई अन्य लड़कियों से भी मिलवाया गया, जिनके हाव-भाव से स्पष्ट था कि वे भी किसी मानसिक और सामाजिक दबाव में हैं। पीड़िता ने उन लड़कियों से सामने आने की अपील की है।
Ghaziabad News : धर्मांतरण, इस्लामी साहित्य और पाकिस्तान भेजने की कोशिश
पीड़िता ने 164 के बयान में खुलासा किया है कि फैजान ने उसे “शिजर ए तैयबा” नामक किताब पढ़ने के लिए मजबूर किया और उस पर लगातार मानसिक दबाव बनाकर धर्मांतरण के लिए तैयार किया। उसने बताया कि लद्दाख के एक सुनसान इलाके में स्थित मदरसे या मस्जिद में उसे इस्लामी साहित्य पढ़वाया गया, जहाँ से उसे कथित रूप से पाकिस्तान भेजे जाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन खराब मौसम की वजह से वह किसी तरह वहां से बचकर गाजियाबाद वापस लौटने में सफल रही।
पीड़िता के मुताबिक, फैजान ने उसके साथ न केवल भावनात्मक बल्कि धार्मिक और मानसिक शोषण किया। पुलिस को दिए गए बयानों में उसने इन सभी तथ्यों का विस्तार से ज़िक्र किया है।
Ghaziabad News : केस में आया नया मोड़
झांगुर बाबा केस में यह नया मोड़ इस बात का संकेत है कि पूरा नेटवर्क बहुत बड़ा और योजनाबद्ध था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पीड़िता ने अन्य प्रभावित लड़कियों से सामने आने की अपील की है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके। पुलिस अब इस नए खुलासे के आधार पर जांच को और आगे बढ़ा रही है।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News : गरिमा गार्डन में अवैध जीन्स फैक्ट्री बनी प्रदूषण, जल संकट और लापरवाही का बड़ा कारण



