रिपोर्टर- सचिन कश्यप
Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 12 और 14 की गिरी मार्केट इन दिनों भारी जलभराव की चपेट में है। नालों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल गया है, जिससे स्थानीय व्यापारी और निवासी दोनों ही बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
Ghaziabad News : वर्षों से चला रहे व्यवसाय
गिरी मार्केट, जिसे लोनी का दिल भी कहा जाता हैं। वहां सैकड़ों व्यापारी वर्षों से अपने व्यवसाय चला रहे हैं। लेकिन लोनी नगर पालिका की घोर लापरवाही के कारण यह पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। नालों से निकला गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर भर जाने से न केवल आने-जाने में परेशानी हो रही है, बल्कि व्यापार भी पूरी तरह ठप पड़ गया है।

Ghaziabad News :स्थानीय व्यापारी ने क्या बताया ?
स्थानीय व्यापारी सचिन वर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है, मगर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जब यह समस्या बताई गई, तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करवाई, लेकिन नगर पालिका अब तक ‘कुंभकरण की नींद’ में सो रही है।
#GhaziabadNews गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 12 और 14 की गिरी मार्केट इन दिनों भारी जलभराव की चपेट में है। नालों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल गया है, जिससे स्थानीय व्यापारी और निवासी दोनों ही बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। pic.twitter.com/nwz9xcTMQg
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 31, 2025
Ghaziabad News : डीएम से किया निवेदन
सचिन वर्मा ने जिला अधिकारी (DM) से निवेदन किया है कि वे इस गंभीर समस्या का संज्ञान लें और गिरी मार्केट में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त कराएं, जिससे व्यापारियों को राहत मिल सके और आमजन की आवाजाही भी सुगम हो। यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो यह जलभराव क्षेत्र में स्वास्थ्य संकट और आर्थिक नुकसान को और बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News : गड्ढों में बह गए विकास के वादे, टूटी हैं सड़के और नालिया हैं जाम



