Ghaziabad News : गाजियाबाद में एक व्यवसायी भाइयों को बंधक बना कर कुकर्म की धमकी देकर 25 लाख रुपये मांगे गए। इस मामले में कोर्ट ने पीड़ित की शिकायत पर सुनवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। मसूरी गुलावठी रोड पर स्थित एक फैक्ट्री के मालिक ने कोर्ट में बताया कि उन्होंने फैक्ट्री का सौदा पिछले साल फरवरी में 1 करोड़ 63 लाख 50 हजार रुपये में किया था। सौदे के अनुसार, खरीददार ने 30 लाख रुपये अग्रिम दिए थे और बाकी रकम छह महीने में चुकता करनी थी।
Ghaziabad News : कपड़े उतार कर बैठाया
दो महीने बाद, खरीददार ने कहा कि वह सौदा नहीं करना चाहता और दो दिन में रुपये वापस कर देगा, लेकिन यदि नहीं किया तो फैक्ट्री सवा करोड़ रुपये में बेचने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि वह तीसरे व्यक्ति से फैक्ट्री का सौदा कर के तीन महीने में रुपये वापस कर देंगे। 29 अप्रैल को खरीददार ने उन्हें आरडीसी ऑफिस बुलाया, जहां वह अपने भाई के साथ पहुंचे। आरोप है कि खरीददार ने दोनों भाइयों को कार में बंधक बना कर हिंडन विहार स्थित एक फैक्ट्री ले गया और कपड़े उतारकर बैठा दिया।
वहां, उन्हें धमकाया गया कि यदि रुपये नहीं दिए, तो उनसे यौन संबंध बनाए जाएंगे और जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने किसी तरह 25 लाख रुपये इकट्ठे कर के आरोपितों को दिए। जब पुलिस में शिकायत की, तो मामला दर्ज नहीं हुआ। फिर उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया और केस दर्ज करने की मांग की, जिस पर कोर्ट ने परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/gda-news-gdas-bulldozer-roared-on-illegal-colony-illegal-building-with-40-flats/



