Ghaziabad News : शहर के पॉश इलाकों में शुमार गोविंदपुरम से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल यह एक ही परिवार के दो बच्चों ने आत्महत्या कर ली।
इस मामले में अभी पुलिस जांच में जुटी हुई हैं। दोनों भाई – बहन के इस कदम के पीथे क्या वजह थी। इसके बारे में जांच की जा रही हैं।
Ghaziabad News : अच्छे परिवार से थे मृत
मृत लड़के की पहचान सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (CIB) में तैनात अविनाश कुमार के रुप में हुई हैं। उसकी टीचर बहन ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। दोनों को तत्काल सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, अविनाश कुमार एक केंद्रीय खुफिया एजेंसी में तैनात था, जबकि उसकी बहन स्कूल टीचर थी । दोनों के माता-पिता सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम।को भेजत है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Ghaziabad News : क्या हैं मृत्यु की वजह ?
फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
#ghaziabadnews
शहर के पॉश इलाकों में शुमार गोविंदपुरम से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (CIB) में तैनात अविनाश कुमार और उसकी टीचर बहन ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। pic.twitter.com/mmPg5rB0fW
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) August 1, 2025
Ghaziabad News : पुलिस जांच में जुटी
इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर है। पड़ोसी भी इस कदम से स्तब्ध हैं, क्योंकि दोनों ही भाई-बहन मिलनसार और सामान्य व्यवहार वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अब मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News : वाह रे प्रशासन, गंदे पानी से लथपथ सड़कों से गुजरने को मजबूर मासूम बच्चे, देखे तस्वीरें



