ब्यूरो
संजय मित्तल
Ghaziabad News : थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में 17 जुलाई 2025 को कुछ युवकों द्वारा केएफसी और नज़ीर जैसे प्रमुख फूड आउटलेट्स पर उत्पात मचाने की घटना सामने आई। उपद्रवियों ने दोनों प्रतिष्ठानों में अचानक पहुंचकर हंगामा किया और उन्हें जबरन बंद कराने की कोशिश की। इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Ghaziabad News : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की स्थिति नियंत्रण में
घटना की सूचना मिलते ही इंदिरापुरम थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने उपद्रवी युवकों को वहां से हटाकर फूड आउटलेट्स को फिर से सामान्य रूप से संचालन में लाया। समय पर की गई पुलिस कार्रवाई के चलते किसी बड़े नुकसान या झगड़े की स्थिति नहीं बनी।
Ghaziabad News : थाने में दर्ज हुआ अभियोग, आरोपियों की पहचान जारी
घटना को गंभीरता से लेते हुए इंदिरापुरम थाना पुलिस ने उसी दिन इस मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए एक अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर उपद्रव में शामिल सभी युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ लड़कों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द हिरासत में लिया जा सकता है।
Ghaziabad News : अग्रिम कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी
पुलिस मामले की जांच गहनता से कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News : क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, 27 लाख की अफीम के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार




