Ghaziabad News : गाजियाबाद से बेहद दुखद खबर सामने आई हैं। दरअसल समाजवादी पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले राजपाल त्यागी का निधन हो गया हैं।
उत्तर प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेता और मुरादनगर विधानसभा के कद्दावर नेता राजपाल त्यागी का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से न सिर्फ मुरादनगर, बल्कि पूरे गाजियाबाद जनपद सहित राज्य के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
Ghaziabad News : किन-किन पद पर दी अपनी सेवाएं ?
राजपाल त्यागी जी छह बार मुरादनगर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। वह गाजियाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहे और समाजिक संगठनों में भी उनकी गहरी पकड़ रही। उन्हें मुरादनगर की राजनीति का भीष्म पितामह कहा जाता था।

उनकी राजनीतिक जीवन यात्रा जनसेवा, ईमानदारी और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की मिसाल रही। वह मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के संरक्षक भी रहे और युवाओं को हमेशा मार्गदर्शन प्रदान करते रहे।
Ghaziabad News : समाजवादी पार्टी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आई ?
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी परवेज चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए, मेरे परिवार के लिए और समाजवादी पार्टी गाजियाबाद के लिए अत्यंत दुखद क्षण है। हम माननीय राजपाल त्यागी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।”
यह भी पढ़े- पुलिस की मार से बच्चें की गई जान, राष्टीय समाज पार्टी का पीएम मोदी के नाम ज्ञापन



