Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में मोदीनगर की तिबड़ा रोड कॉलोनी में 20 दिन पहले हुई 50 लाख रुपए की कीमत के जेवरात चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 25 लाख रुपए की कीमत के जेवरात बरामद हुए है। ये चोर कोई और नहीं बल्कि घर में काम करने वाला कार पेंटर ही है जिसने अलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात चोरी किए थे।
Ghaziabad News : अब पढ़े क्या था मामला…
दरअसल, तिबड़ा रोड स्थित आर्य समाज वाली गली राम अग्रवाल ने 23 नवंबर को मोदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि घर की अलमारी का लॉक तोड़कर बदमाश 80 तोला सोना और दो किलो चांदी चोरी करके फरार हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया था।
Ghaziabad News : मामले में क्या बोली पुलिस ?
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपना नाम समीर बताया है। उसे पूछताछ की गई तो उसने बताया साहब मैंने राम अग्रवाल के मकान में कारपेन्टर का कार्य किया था। जिसके कार्य के दौरान इनके मकान में बनी हुई अलमारी से मैंने उक्त सोने चांदी व डायमन्ड के सामान को चोरी कर लिया तथा उक्त सामान को चोरी कर अपने घर समीर गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ ले गया और अपने पिता मौहम्मद उमर के सहयोग से कुछ सामान को अपना बताकर कैपरी लोन बैंक सेन्ट्रल मार्किट शास्त्री नगर मेरठ से मैंने तीन लाख चौदह हजार पांच सौ रुपये का लोन लिया। पुलिस ने बदमाश के पास से 25 लाख कीमत की जेवरात बरामद किए हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-speeding-car-wreaks-havoc-took-away-the-breath-of-three-people/



