रिपोर्टर- फारुक शिद्दीकी
Ghaziabad News : गाज़ियाबाद के वार्ड नंबर 10, डीएलएफ कॉलोनी से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है, जिसने स्थानीय शासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो में एक स्थानीय निवासी, जो खुद को “अमन हिंदू” बताता है, बेहद गुस्से में पार्षद के खिलाफ तीखी टिप्पणियां करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह पार्षद को “निठल्ला” तक कहता है और दावा करता है कि डीएलएफ क्षेत्र की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।
Ghaziabad News : लोगों को हो ही समस्याएं
वीडियो के अनुसार, पार्षद की निष्क्रियता के कारण क्षेत्रवासियों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनमें सीवर जाम, सड़कों पर गंदा पानी बहना, नालियों की सफाई न होना, गलियों में गंदगी और बदबू जैसी समस्याएं प्रमुख हैं। विकास कार्यों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है और जनता की शिकायतों पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

Ghaziabad News : जनता का आरोप: वादे थे बड़े, पर काम शून्य
स्थानीय निवासियों का कहना है कि चुनाव से पहले पार्षद द्वारा अनेक वादे किए गए थे — गलियों की मरम्मत, जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था, नियमित सफाई अभियान आदि। लेकिन चुनाव जीतने के बाद पार्षद न केवल क्षेत्र से गायब हो गए, बल्कि जन समस्याओं को लेकर पूरी तरह उदासीन भी दिख रहे हैं। लोगों ने कई बार समस्याएं उनके संज्ञान में लाने की कोशिश की, मगर हर बार उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।
#GhaziabadNews
वार्ड नंबर 10, डीएलएफ कॉलोनी से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है, जिसने स्थानीय शासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। pic.twitter.com/eUh0Orm792
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) August 5, 2025
Ghaziabad News : राजनीतिक हलचल और प्रशासन की परीक्षा
इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। लोगों का गुस्सा और निराशा साफ झलक रही है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नगर निगम और स्थानीय प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं। क्या पार्षद इस आलोचना का जवाब देंगे?
क्या इलाके की बदहाली पर अब कुछ ठोस कार्रवाई होगी? या यह वीडियो भी कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया की भीड़ में गुम हो जाएगा? फिलहाल डीएलएफ वार्ड की जनता जवाब मांग रही है – और इस बार सिर्फ वादों से बात नहीं बनेगी।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News : अपनेपन के अहसास से भर आई आंखे, रोटरी क्लब साहिबाबाद ने जीता दिल



