ब्यूरो।
संजय मित्तल
Ghaziabad News : कल एक मामले ने गाजियाबाद में सुर्खियों का रुप ले लिया। जब एक शख्स ने नगर निगम को पांच लाख का नोटिस भेज दिया। यह नोटिस नगर निगम की लापरवाही के कारण शख्स को हुए नुकसान का खामियाजा बताया गया था।
दरअसल अमित किशोर नाम के व्यक्ति ने नगर निगम पर आरोप लगया था कि उनकी गाड़ी इसलिए खराब हुई क्योंकि नगर निगम ने बारिश से सड़क पर भरने वाले पानी की निकासी के लिए कोई इंतेजाम नहीं कर रखे थें। अब नगर निगम ने इसका जवाब दिया हैं।
Ghaziabad News : नगर निगम ने क्या दिया जवाब ?
नगर निगम ने कहा कि अमित किशोर एक पेशेवर शिकायतकर्ता है जिन्होंने निजी कारणों से एवं निगम की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। अमित द्वारा अपनी शिकायत में दर्शायी गई गाड़ी का नंबर दिल्ली का हैं और फोटो से साफ़ दिख रहा है कि पानी टायर तक भी नहीं है। इसके साथ ही गाड़ी की खराबी बरसात के जल भराव से हुई हैं ,यह किसी भी विशेषज्ञ द्वारा प्रमाणित नहीं किया गया हैl शहर में इस तरह का कोई और भी मामला सामने नहीं आया है।

रिकॉर्ड बारिश के चलते भी गाजियाबाद नगर निगम की टीम ने अथक प्रयासों से शहर को जल भराव से निजात दिलाने का प्रयास किया है। समय से नालों की सफाई, ड्रोन मॉनिटरिंग के साथ करवाई गई, फिर भी बढ़ते शहरीकरण एवं क्षमता से ज़्यादा बिल्डिंग्स बनने से नालों पर प्रेशर बनता है। इस समस्या से निजात दिलाने हेतु भी निगम तत्पर रहता है।
#ghaziabadnews #nagarnigamanswer
कलअमित किशोर नाम के व्यक्ति ने नगर निगम पर आरोप लगया था कि उनकी गाड़ी इसलिए खराब हुई क्योंकि नगर निगम ने बारिश से सड़क पर भरने वाले पानी की निकासी के लिए कोई इंतेजाम नहीं कर रखे थें। अब नगर निगम ने इसका #जवाब दिया हैं। pic.twitter.com/1gERRFiFG4
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 30, 2025
Ghaziabad News : निगम मददा के लिए तत्पर
नगर निगम ने लिखे हुए पत्र में यह भी कहा कि गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग द्वारा मानसून के मौसम में चिन्हित जल भराव के हॉटस्पॉट स्थान पर जल निकासी हेतु पंप सेट की व्यवस्था की हुई है, इसी लिए एनसीआर में गाजियाबाद शहर में सबसे कम जल भराव हुआ है, तथा उपकरणों के माध्यम से समय रहते ही जल निकासी की गई हैl गाजियाबाद नगर निगम लगातार मानसून के चलते जल निकासी की कार्यवाही को शीघ्रता से कर रहा हैl
यह भी पढ़े- Ghaziabad News : योगी ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिया ऐसा तोहफा, जानकर हो जाएंगे खुश



