संवाददाता:- सत्येंद्र राघव
Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है जो फर्जी कागजों के आधार पर जमीन बेचने का काम किया करता था। पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजकुमार के कब्जे से फर्जी कागजात और अन्य सामान भी बरामद किए है।
Ghaziabad News : कागजों के आधार पर बनवाए नकली पेपर
पुलिस की गिरफ्त में आया राजकुमार मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला है। जो काम की तलाश में गाजियाबाद आया था। राजकुमार ने यहां प्रॉपर्टी डीलर का काम शुरू किया था। तभी इसकी नजर अर्थला इलाके में मौजूद एक जमीन पर पड़ी। जब इसने जमीन के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला इसका मालिक नोएडा में रहते है। जिसके बाद इसके शातिर दिमाग ने काम करना शुरू कर दिया। आरोपी राजकुमार ने पहले तो अपने कागजातों पर अपना नाम बदलवाया और फिर उसी के आधार पर एक नया पास पोर्ट इश्यू करवा लिया। अब ये आरोपी राजकुमार गर्ग से राजकुमार अग्रवाल बन गया। इन्हीं कागजों के आधार पर इसने जमीन के नकली पेपर भी बनवा लिए थे।
इन्हीं फर्जी कागजों के माध्यम से इसने प्रॉपर्टी डीलरों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। जब ये ग्राहकों से मिलता था तो अपनी संपत्ति बता कर फर्जी डीड तैयार कर टोकन मनी लेकर फरार हो जाया करता था। अब तक की जानकारी में आरोपी राजकुमार 7 लोगों के साथ धोखाधड़ी कर 1.5 करोड़ रुपए हड़प चुका है।
वहीं जानकारी देते हुए जमीन के असली मालिक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्हें इस धोखाधड़ी के बारे में 2020 में एक ब्रोकर के जरिए पता चला था। जिसके बाद उन्होंने साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।
Ghaziabad News : मामले में पुलिस ने दी क्या जानकारी ?
इस मामले में डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि राजकुमार गर्ग पर कुल 7 मुकदमे दर्ज है। 2021 में इसके ऊपर गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। ये मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। 2017–18 में इसके अर्थला में खाली पड़ी जमीन के बारे में जानकारी हुई थी। जिसके बाद फर्जी डॉक्युमेंट्स के आधार पर ये जमीन को बेचने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने लगा। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी राजकुमार गर्ग को 11 दिसंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है। लेकिन अभी भी इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-thieves-ran-away-after-stealing-a-four-month-old-innocent-girl-after-giving/



