Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद द्वारा एनडीआरएफ शहीद ऑडिटोरियम में 4 वें कश्मीरी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ DM इंद्र विक्रम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में कश्मीरी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कश्मीर के अलग-अलग जिलों से 132 युवा चयनित होकर गाजियाबाद आए हैं जो छह दिनों तक देश की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखेंगे और विकसित भारत लक्ष्य प्राप्ति में योगदान का संकल्प दोहराएंगे। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।
Ghaziabad News : कार्यक्रम में क्या बोले DM ?
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही भविष्य के भारत को आकार देगी। जिसके लिए युवाओं को देश की संस्कृति और विरासत से जोड़ना बेहद आवश्यक है। वतन को जानों कार्यक्रम में जुड़े युवा निश्चित ही जागरूक बनेंगे और विकसित भारत निर्माण के संकल्प को आत्मसात कर देश के निर्माता के रूप में अपने दायित्व को पूरा करेंगे। यही समय है, सही समय है, अपने आसपास उपलब्ध अवसरों को पहचानकर सीमाओं को लांघते हुए सफलता पाए।

वहीं दूसरी तरफ विशिष्ट अतिथि आठवीं एनडीआरएफ बटालियन के सीओ पीके तिवारी ने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी संपदा हमारे युवा हैं जिनको सही दिशा और मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। कश्मीरी यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में जुड़े युवाओं को भारत की संस्कृति और विरासत को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है।
Ghaziabad News : युवाओं को किया गया पुरस्कृत
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें बारामुला टीम, कुपवाड़ा टीम, अनंतनाग टीमें कालबोलिया राजस्थानी नृत्य टीम, ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय पटेल नगर की सांस्कृतिक टीम द्वारा प्रस्तुतियां देकर समां बांधा गया।
Ghaziabad News : ये सभी लोग रहे मौजूद
इस खास कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों में डॉ.राजीव कुमार ने देशभक्ति और राष्ट्रनिर्माण, डॉ शिव पूजन पाठक ने कश्मीर घाटी की समस्याओं और युवाओं की भूमिका, शैलेन्द्र पाठक ने स्वच्छ भारत, एके पुरी ने भाषा ज्ञान, सुमित अंकुर सिंह ने नशा मुक्ति विषय पर युवाओं से सार्थक संवाद कर जागरूक किया। आयोजन में फरमूद अख्तर, चंदन कुमार, युवा स्वयंसेवकों में तालिब, प्रकाश तिवारी, सन्नी, माय भारत यूथ लीडर अमन कुमार व अन्य रहे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/mushtaq-khan-news-film-actor-was-held-hostage-for-12-hours-and-tortured/



