ब्यूरो।
संजय मित्तल
Ghaziabad News : गाजियाबाद में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में जुटने लगे। शहर के प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक और महापूजा का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर के बाहर देर रात से ही लग गई थीं, जो अब तक लगातार बढ़ती जा रही हैं।
Ghaziabad News : श्रद्धालुओं में दिखा गहरा उत्साह और भक्ति भाव
दूधेश्वर नाथ मंदिर की खास बात यह है कि यहां स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है, जिसकी वजह से इसकी धार्मिक मान्यता बेहद खास मानी जाती है। मान्यता है कि रावण और उनके पिता भी यहां आकर पूजा करते थे। यही कारण है कि न केवल गाजियाबाद से, बल्कि मेरठ, हापुड़, दिल्ली और अन्य आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। भक्तों ने “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया है।
Ghaziabad News : महंत नारायण गिरी ने दी जानकारी
दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी जी ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि पर विशेष रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पण के कार्यक्रम चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं की हैं।
Ghaziabad News : सुरक्षा और व्यवस्था के खास इंतज़ाम
महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर निगम की ओर से सफाई और पेयजल की भी उचित व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News : मननधाम मंदिर में कांवड़ियों को नहीं मिला प्रवेश, मंदिर के बाहर बितानी पड़ी रात



