Ghaziabad News: बड़ी खबर ग़ाज़ियाबाद से आ रही है जहाँ बृहस्पतिवार सुबह 15 बच्चों को स्कूल ले जा रही बस में आग लग गई। बस में आग लगता देख ड्राइवर ने बच्चों को आनन फानन में बस से उतार लिया । बस पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गयी।
करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
बस को लपटों में घिरा देख ड्राइवर ने समझदारी दिखते हुए बस में सवार 15 बच्चों को नीचे उतार लिया। आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गयी जहाँ मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
क्या कहते है अधिकारी
आग की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद राहुल पाल व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भी पहुंच गए। जहां फायर स्टेशन वैशाली से फायर टैंकर के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया। सीएफओ ने बताया कि आग मदर्स ग्लोबल स्कूल प्रीत विहार दिल्ली की वातानुकूलित बस संख्या UP16CT9688 में लगी हुई है।
बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
इससे पहले बस में ड्राइवर के अलावा 16 बच्चे बैठे थे। सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। बताया गया है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। फिलहाल पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बस पूरी तरह से जल गई। सीएफओ का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सभी बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-district-ghaziabad-turns-48-today/



