Ghaziabad Latest News: अच्छी खबर ग़ाज़ियाबाद के खोड़ा से आ रही है जहाँ छह दिन पहले थाने पहुंचे राजू को पुलिस ने मीडिया के साथ मिलकर कड़ी मेहनत के बाद अपने परिवार से मिलवा दिया। भीम सिंह के बेटे ओमराम उर्फ राजू का 1993 में अपहरण हुआ था। भीम सिंह की ओर से साहिबाबाद थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। ओम उस समय मात्र सात साल का था और अपनी बहन के साथ स्कूल से घर लौट रहा था कि उसका अपहरण कर लिया गया, फिरौती के लिए एक पत्र मिला लेकिन बाद में अपहर्ताओं ने कोई संपर्क नहीं किया।
Ghaziabad Latest News: परिवार बंधक बना कर देता था यातनाएं लेकिन एक बेटी रखती थी ध्यान
अपहरण करने के बाद अपहर्ताओं ने उसे राजस्थान ले जाकर छोड़ दिया, जहां गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। भेड़ बकरियां चरवाईं और यातनाएं दीं। परिवार राजू को परेशान करता था तो उस बेटी को अच्छा नहीं लगता था। वह चुपके से राजू के लिए खाना ले जाती और वाहन से भागने के लिए प्रेरित करती उसने राजू को हनुमान जी की उपासना भी करने को कहा था। लड़की असहाय थी परिवार राजू को परेशान करता तो वह उन्हें रोक नहीं पाती थी लेकिन बाद में उसका ध्यान रखती थी।
Ghaziabad Latest News: ट्रक में छिपकर पंहुचा दिल्ली
राजू को एक ट्रक मिला जो दिल्ली जा रहा था राजू ने ट्रक चालक को आपबीती सुनाई जिसके बाद ट्रक चालक उसे अपने साथ दिल्ली ले आया और ग़ाज़ियाबाद जा रही एक ट्रैन में बिठा दिया। ग़ाज़ियाबाद स्टेशन पर उतरने के बाद उसे कुछ समझ नहीं आया तो वह खोड़ा थाने पहुंच गया और पुलिस को सारी बातें बता दी। पुलिस ने इसकी जानकारी मीडिया को दी जिसके बाद परिवारों की लाइन लग गई लेकिन राजू के पहचान नहीं हो पाई।
Ghaziabad Latest News: पुलिस वाले भी हुए भावुक
एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया शहीदनगर निवासी भीम सिंह के परिवार को भी जब इस बात की भनक लगी तो खोड़ा थाने पहुंच गया। राजू की माँ बहनें उसे देख कर तुरंत पहचान गई और राजू ने भी उन्हें पहचानने में देर नहीं की दोनों राजू को उसके परिवार से मिलता देख पुलिस वाले भी भावुक हो उठे। पुलिस और मीडिया के अथक प्रयास के बाद राजू का उसके परिवार से मिलान हो गया। राजू व उसके परिवार ने खोड़ा थाना पुलिस को इतने दिनों तक आसरा देने और परिवार तक पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों की न केवल सराहना की बल्कि आभार भी जताया।
पढ़ें पूरी खबर:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-latest-news-raju-has-anus-on-arm-man/



