Ghaziabad Breaking News: खबर ग़ाज़ियाबाद के लोनी से आ रही है जहाँ ग़ाज़ियाबाद पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संयुक्त छापेमारी कर लोनी लोनी में एक अवैध फूड सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर आगे कि कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
Ghaziabad Breaking News: विस्तार में
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि न्यू विकास नगर कॉलोनी स्थित मनोज दूबे के मकान में फर्जी तरीके से पाउडर बनाने का काम किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर विभाग की टीम व पुलिस के साथ मंगलवार देर रात्रि छापेमारी की गई। जहां पर एक कमरे के अंदर फूड सप्लीमेंट बनाया जा रहा था। यह कार्य दिल्ली तिमारपुर में रहने वाला हिमांशु भारद्वाज के द्वारा कराया जा रहा था। छापेमारी के दौरान टीम को मौके से भारी मात्रा में अवैध फूड सप्लीमेंट तैयार करने वाली सामग्री बरामद हुई है। साथ ही आठ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए। बिना लाइसेंस सप्लीमेंट तैयार करने वाले हिमांशु भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-by-polls-election-12-87-percent/



