Ghaziabad Breaking: खबर कौशाम्बी से आ रही है जहाँ, तबियत बिगड़ने पर अपनी बेटी के घर गुरुग्राम रहने गयी महिला के बंद पड़े फ्लैट पर तीन लोगो ने कब्ज़ा कर लिया। बुजुर्ग सरलेश अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत दो लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों ने बुजुर्ग के बंद पड़े फ्लैट पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा किया।
Ghaziabad Breaking: विस्तार में
पुलिस को दी तहरीर में सरलेश ने बताया कि पति की मौत के बाद वह अपने फ्लैट में अकेले रह रही हैं। कुछ समय पहले तबीयत खराब होने की वजह से वह गुरुग्राम अपनी बेटी के साथ रहने लगी थीं। कुछ दिन पहले उन्हें उनके पड़ोसियों ने बताया कि उनके फ्लैट में कुछ लोग आकर रहने लगे हैं। जब वह बेटी के घर से वापस आईं और फ्लैट पर पहुंची तो वहां विजय मोंगा, सौरभ मोंगा और वेदिता सचदेवा नाम के तीन लोग मिले। जब उन्होंने फ्लैट से निकलने की बात कही तो आरोपियों ने उनसे फ्लैट पर कब्जा करने की बात कही।
Ghaziabad Breaking: आरोपियों ने पावर ऑफ़ अटॉर्नी के फ़र्ज़ी दस्तावेज़ बनवाए
सरलेश ने जब पता कराया तो मिली जानकारी से पता चला की आरोपियों ने पावर ऑफ अटर्नी के फर्जी दस्तावेज बनवाने के साथ-साथ विद्युत कनेक्शन भी अपने नाम करा लिया था। पीड़िता ने पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-obscene-video-made-with-wife/



