Ghaziabad News: न्यायखंड एक में जीडीए द्वारा सीवर, नालियों के पानी को बड़े नाले में डालने के लिए एक पम्प लगाया गया, जिसे कई साल से चलाया भी जा रहा था। लेकिन अचानक GDA ने उस पंप को बंद करवा दिया। बाद में पंप को हटा दिया गया। जिसके कारण अब दो-तीन दिन से न्याय खंड एक की गलियों में सीवर और नाले का पानी बैक मार रहा है। गलियां गंदे पानी से भरी हुई है। इसे लेकर निवासियों में काफी नाराजगी है।
शिकायत करने पर भी नहीं हो रही कार्यवाही
पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने बताया कि अगर सीवर-नालियों के पानी को निकालने के लिए पंप नहीं लगाया गया तो आने वाले एक-दो दिन में यानी छठ पूजा तक इंदिरापुरम न्याय खंड एक की मुख्य सड़कों पर भी नालियों तथा सीवर का गंदा पानी भर जाएगा। उन्होंने बताया कि जीडीए और नगर निगम में शिकायत दी गई है लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/supervisor-suspended-for-fault-of-illegal-construction-reinstated-with-warning/



