Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश सरकार ने उज्जवला योजना के लाभारतीयों को दीपावली के मौके पर एक नया तोहफा देने की तैयारी कर ली है। सभी परिवार दीपावली पर एक फ्री सिलेंडर भरवा सकेंगे। शासनादेश के मुताबिक सरकार की ओर से दीपावली पर मुफ्त गैस रिफिल दिसंबर तक करा सकेंग।
सरकार से मिलती है 300 रूपए की सब्सिड़ी
14.2 किलोग्राम का सिलेंडर भरवाने पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को केंद्र सरकार की तरफ से 300 रूपए की सब्सिड़ी मिलती है। सिलेंडर भरवाने के बाद यह राशि सीधे लाभार्थी के खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजी जाती है। यानि लाभार्थी को सिलेंडर रिफिल करने के समय पूरा भुगतान करना होता है, बाद में सरकार सब्सिडी की राशि लाभार्थी के खाते में भेजती है। इसी तरह योजना के लाभार्थियों को होली और दीपावली के के मौके पर एक- एक सिलेंडर रिफिल कराने के बाद पूरा पैसा खाते में आता है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-police-encounter-cow-vigilantes-2-injured/



