रिपोर्टर: राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरों पर बड़ी कारवाई की हैं। दरअसल अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टरों के कुख्यात उस्ताद-मौज गैंग का भंडाफोड़ करते हुए वाहन चोरी की वारदातों पर बड़ा अंकुश लगाया है ।
स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में डीसीपी निधिन वाल्सन की एएटीएस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के तीन ऑटो-लिफ्टर और उनके रिसीवर को गिरफ्तार किया है।
Delhi News : चोरी के माल में क्या बरामद हुआ ?
इस कार्रवाई में पुलिस ने न केवल चोरों को धर दबोचा बल्कि उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया जिसमें कुल 10 चोरी के वाहन शामिल हैं, जिनमें 7 कारें और 3 मोटरसाइकिलें हैं।
Delhi News : पुलिस ने आरोपियों को कैसे दबोचा ?
दिल्ली पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए काफी सुझबुझ का इस्तेमाल किया जिसमें दिल्ली पुलिस को काफी वक्त भी लगा। दरअसल पुलिस काफी समय से इस गैंग की गतिविधियों पर गहरी निगरानी रख रही थी । तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल ट्रैकिंग की बदौलत पुलिस को इस गैंग की गतिविधियों और ठिकानों की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर सभी आरोपियों को धर-दबोच लिया।
Delhi News : आरोपियों ने क्या बताया ?
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वे चोरी किए गए वाहनों को दोबारा बेचने या कबाड़ में बदलने से पहले उनके चेसिस और इंजन नंबर खुरचकर पहचान मिटा देते थे ताकि वाहन की पहचान नहीं की जा सके। इस गिरोह का सरगना आबिद पहले भी वाहन चोरी के चार मामलों में शामिल रह चुका है। इस गिरोह की गिरफ्तारी से छह वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हो चुका है जबकि पाँच और वाहनों को संबंधित मामलों से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है पुलिस अब गैंग के नेटवर्क और बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी हुई हैं ।
यह भी पढ़े- Delhi News : मृत आरएसएस शिक्षक के परिवार को सीएम रेखा का तोहफा, जानिये इस खबर में



