Ghaziabad News: पिछड़ा वर्ग के युवतियों के घर शहनाई बजेगी और उनकी डोली उठेगी। अन्य पिछड़ा वर्ग के (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़ कर) गरीब व्यक्ति शादी अनुदान योजनाग्रत युवतियों की शादी हो सकेगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विस्तार में जानें
ग़ाज़ियाबाद जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पियूष रॉय ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़ कर) गरीब व्यक्तियों की शादी अनुदान योजनाग्रत पात्र आवेदकों को 20 हज़ार रूपए का अनुदान दिए जानें की व्यस्था है। अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन ग़ाज़ियाबाद में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।
शादी अनुदान आवेदन हेतु जरुरी दस्तावेज़
आवेदक अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़ कर) के होना चाहिए, पुत्री की आयु शादी की तिथि से 18 वर्ष या उससे अधिक की होनी अनिवार्य है। शादी अनुदान के योजनाग्रत आवेदक की आय शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख रूपए प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक के बैंक खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में होना चाहिए। एक आवेदक अधिकतम दो पुत्रियों की शादी अनुदान हेतु आवेदन कर सकता है। पहचान पात्र की छायप्रति, बैंक पासबुक की छायप्रति, विवाह के प्रमाणपत्र की छायप्रति, वर व कन्या की आयु से सम्बंधित प्रमाणपत्र। अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन ग़ाज़ियाबाद में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन
शादी आवेदन हेतु आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन शादी की तिथि के 90 दिन पाश्चात तक ( उस ही वित्तीय वर्ष में) www.shadianudan.upsdc.gov.in लिंक पर जाकर किया जा सकता है। वित्तीय वर्ष 2024 -25 में जनपद के अन्य पिछड़े वर्ग की व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु वर्तमान में लाभार्थियों के बजट प्राप्त हुआ है।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/these-officials-from-ghaziabad-became-europes-iron-man/



