Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के डासना देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महांडलेश्वर यति नरसिंहानंद एक बार फिर विवादों में घिर गए है। जिनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पुलिस अधिकारियों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर की है। दरअसल, यति नरसिंहानंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद वेव सिटी थाना प्रभारी ने उनके खिलाफ वेव सिटी थाने में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आपराधिक मानहानि के मामले में केस दर्ज कर लिया।
Ghaziabad News : वेव सिटी थाना प्रभारी ने क्या बताया ?
जानकारी देते हुए वेव सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि यति नरसिंहानंद ने पुलिस अधिकारियों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके बाद उनके खिलाप केस दर्ज किया गया है। वेव सिटी थाना प्रभारी सर्वेश कुमार पाल ने अपने ही थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में शिव शक्ति धाम पीठ डासना और डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि द्वारा पुलिस अधिकारियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई।
आगे उन्होंने कहा कि यति नरसिंहानंद गिरि द्वारा गाजियाबाद कमिश्नरेट के एक राजपत्रित अधिकारी को लेकर गाली-गलौज करते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। यति नरसिंहानंद गिरि द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मकसद से अपराधिक मानहानि की गई। उनके द्वारा यह बयान सामाजिक सद्भाव को छिन्न-भिन्न करने के मकसद से दिया गया है। वहीं एसीपी वेव सिटी उपासना पांडेय का कहना है कि महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।’
यह भी पढ़े…
Ghaziabad News : भाजपा विधायक के समर्थन में यति नरसिम्हानंद ने अन्न-जल के त्याग का किया ऐलान
