Lokhitkranti

Ghaziabad News : ससुराल वालों ने गेट नहीं खोला तो महिला धरने पर बैठी, कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं मिला ससुराल में प्रवेश

Ghaziabad News : ससुरालियों ने निकाला घर से बाहर
साहिबाबाद से चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं। जहां शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक महिला को घर से बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद महिला धरने पर बैठ गई।

Ghaziabad News : क्या हैं मामला ?
शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने घर में घुसने नहीं दिया, जिसके बाद वह अपनी बेटी के साथ वहीं धरने पर बैठ गईं। यह मामला बुधवार दोपहर का है, जब महिला अपने ससुराल पहुंची, लेकिन उसके ससुरालियों ने गेट खोलने से इनकार कर दिया। मजबूर होकर महिला ने घर की चहारदीवारी कूदकर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद उसे घर में प्रवेश नहीं मिल सका। जानकारी के अनुसार, महिला करीब सात साल पहले अपने मायके चली गई थीं।

इसके बाद जब उन्होंने वापस लौटने की कोशिश की, तो पता चला कि उनका पति गायब है। इस पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और अपने ससुराल में रहने की अनुमति के लिए केस दायर किया। कई सुनवाइयों के बाद कोर्ट ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाया और आदेश दिया कि उसे उसके ससुराल में रहने दिया जाए। लेकिन, इस आदेश के बावजूद ससुराल पक्ष ने महिला को घर में घुसने नहीं दिया। पिछले तीन सप्ताह से महिला लगातार पुलिस कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक उसे कोई राहत नहीं मिली है।

Ghaziabad News : धरने पर बैठी महिला ने की पुलिस कार्रवाई की मांग
महिला का कहना है कि उसने कोर्ट से न्याय पाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और अब जब अदालत ने उसे ससुराल में रहने की अनुमति दे दी है, तो पुलिस को भी उसे उसका हक दिलाना चाहिए। उन्होंने थाना पुलिस से फोर्स के साथ आकर ससुराल में प्रवेश दिलाने की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले न केवल उसे घर में घुसने से रोक रहे हैं, बल्कि उसके साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं।

 

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून