Ghaziabad News: डासना जिला जेल में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 81 वर्षीय पुरुषोत्तम के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ महीनों से जेल में बंद था। आपको बता दें की प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह पुरुषोत्तम को सोते समय अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। अन्य कैदियों ने इसकी सूचना तुरंत जेल प्रशासन को दी। जेल वार्डन फौरन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर पुरुषोत्तम को तत्काल संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया।
आए दिन बिगड़ रही है कैदियों की तबीयत
Ghaziabad News: इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. योगेंद्र सिंह ने कैदी की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने भी इस घटना की सूचना पुलिस को दी है। आपको बता दें की जेल प्रशासन द्वारा मृतक कैदी के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तम पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उल्लेखनीय है कि डासना जेल में कैदियों की तबीयत बिगड़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिला एमएमजी अस्पताल के अनुसार, हर महीने औसतन 5 से 8 कैदियों को गंभीर हालत में भर्ती कराया जाता है, जो जेल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है
