Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के मोदीनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि छेड़छाड़ के एक मामले में जेल से जमानत पर छूटा आरोपी उसे परेशान कर जान से मारने की धमकी दे रहे है।
Ghaziabad News : दुष्कर्म का किया था प्रयास
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना 15 सितंबर 2024 की है। आरोपी ने महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। मामले में शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जो अब जमानत पर बाहर है।
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। जो समझौता करने की जिद कर रहा है। मना करने पर वह दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है। डर की वजह से महिला घर से बाहर नहीं निकल पा रही है। पीड़िता ने मोदीनगर थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है। उधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े…
Meerut News : CJM कोर्ट के बाहर आते ही वकीलों ने साहिल की कर दी पिटाई, वीडियो आया सामने
