Ghaziabad News : नगर निगम गाजियाबाद ने वेव सिटी के निवासियों से पहली बार संपत्ति कर वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कविनगर जोन के अंतर्गत आने वाले इस हाइटेक टाउनशिप में प्राथमिक सर्वेक्षण के तहत अब तक करीब 7,500 संपत्तियों की पहचान कर ली गई है। नगर निगम का सर्वे कार्य फिलहाल जारी है और अनुमान है कि कुल 15,000 संपत्तियां टैक्स के दायरे में आएंगी।
Ghaziabad News : 10 करोड़ रुपये का राजस्व बढ़ने का अनुमान
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, वेव सिटी से कर वसूली शुरू होने के बाद निगम के राजस्व में लगभग 10 करोड़ रुपये की वृद्धि संभावित है। शासन के निर्देश पर पहली बार वेव सिटी के निवासियों को संपत्ति कर के बिल जारी किए जा रहे हैं। अब तक वेव सिटी के निवासियों से गृहकर नहीं वसूला जा रहा था। वेव सिटी प्रबंधन की ओर से यह दलील दी जाती रही थी कि टाउनशिप अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुई है, इसलिए यहां के निवासियों से गृहकर लेना उचित नहीं है। हालांकि, शासन ने इस तर्क को खारिज करते हुए गृहकर वसूली का निर्णय लिया और नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए।
Ghaziabad News : सर्वे के आधार पर जारी किए गए बिल
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने जानकारी दी कि कविनगर जोनल कार्यालय की टीम द्वारा संपत्तियों का सर्वे किया जा रहा है। अब तक की गई कार्रवाई के तहत करीब 6,000 संपत्तियों के लिए कर बिल जारी कर दिए गए हैं। शेष संपत्तियों के लिए सर्वे पूरा होने के बाद कर निर्धारण किया जाएगा।
यह भी पढ़े…
Ghaziabad News : सिद्धार्थ विहार में जलभराव से परेशान लोग, नगर निगम से समाधान की मांग
