Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के मोदीनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां भोजपुर थानाक्षेत्र में एक नवविवाहिता के साथ हुई 14 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसीपी को देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Ghaziabad News : पहले पढ़े मामला
मीडिय रिपोर्ट के अनुसार, 8 फरवरी को महिला की शादी हुई थी। जिसके बाद महिला 14 फरवरी को अपने मायके आई। उसी दिन रात को पड़ोस में रहने वाली एक युवती अपने साथ महिला संगीत में ले गई। वहां उसे मिठाई खिलाई गई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को रुडकी के एक कमरे में बंद पाया। पीड़िता के अनुसार, 14 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। बाद में उसे चुड़ियाला पुलिस चौकी के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
Ghaziabad News : भोजपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
महिला का आरोप है कि पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के बावजूद भोजपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पहले परिजनों ने महिला के लापता होने पर भोजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया था। अब आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। उधर, मामले में एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश का कहना है कि जांच की जा रही है। जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े…
