Lokhitkranti

Ghaziabad News : 1970 से औद्योगिक क्षेत्र की मात्र 120 मीटर लंबी सड़क नहीं बनवा पाया नगर निगम, शिकायतों के बाद भी निर्माण नहीं

Ghaziabad News

Ghaziabad News : गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में सड़क निर्माण कार्य में देरी होने से लोग काफी परेशान हैं। ताजा मामला मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र डी ब्लॉक का है, जहां डी-25 से डी-27 एवं इनके सामने अन्य औद्योगिक प्लॉटों के मध्य सन् 1970 से सड़क का निर्माण न होने से लोग परेशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से टूटी पड़ी सड़क के कारण उन्हें यात्रा करने में दिक्कत होती है। जिसे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहता है। अनेकों बार नगर निगम के विभिन्न अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई।

Ghaziabad News : बारिश के बाद स्थिति खराब
इस सड़क की लम्बाई 120 मीटर है। जो मुख्य मार्ग से जुड़ती हैं। मुख्य मार्ग की मरम्मत एवं पुनः निर्माण कई बार हुआ है। लेकिन नगर निगम मात्र 120 मीटर लंबे इस हिस्से का निर्माण नहीं करा पा रहा है। इस सड़क की हालत अब इतनी खराब हो चुकी है कि ये ही नहीं पता चल पा रही है कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढे। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो जाती है। सड़क की खस्ता हालत के कारण वाहन चलाने में भी कठिनाई हो रही है।

सड़क के निर्माण के लिए निवासियों ने कई बार नगर निगम से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोग निरंतर निगम से निर्माण कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं, ताकि सड़कें सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकें।

 

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून