Lokhitkranti

Ghaziabad News : गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार हुआ BJP युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष, नाराज कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर काटा बवाल

Ghaziabad News

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया तो नाराज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जमकर विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोंकझोंक भी देखी गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेता को गलत तरीके से निशाना बनाकर गिरफ्तार किया गया है।

Ghaziabad News : पढ़े क्या है पूरा मामला…
दरअसल, गाजियाबाद की खोड़ा पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुज कसाना को सख्त गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद इंदिरापुरम थाने के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पांच घंटे से अधिक समय तक विरोध प्रदर्शन करते हुए बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि उनके नेता को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने का आरोप है कि खोड़ा मंडल अध्यक्ष अनुज कसाना की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है।

पुलिस की कार्रवाई पर क्यों उठे सवाल ?
इस मामले में बीजेपी युवा मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी सचिन डेढ़ा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कसाना को नियमित सत्यापन के बहाने इंदिरापुरम थाने बुलाया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना या स्पष्टीकरण के गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Ghaziabad News : मामले में पुलिस ने दी क्या जानकारी ?
इस मामले में जानकारी देते हुए एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई कानून के अनुसार थी। अनुज कसाना की गिरफ़्तारी खोड़ा पुलिस स्टेशन में उनके और उनके भाई अमित कसाना के खिलाफ़ दर्ज दो पिछले आपराधिक मामलों के चलते की गई है। इन मामलों में गोलीबारी और जबरन वसूली के आरोप शामिल हैं। जिसमें विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े…

Ghaziabad News: बाइक चोर गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून
';