Ghaziabad News : नए साल का जश्न पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी मुस्तैद रहेगी, लेकिन अगर कहीं भी हुड़दंग करते हुए पाए गए तो जेल भी जाना पड़ सकता है। दरअसल, गाजियाबाद कमिश्नरेट में नए साल पर हुड़दंग मचानों पर पुलिस की नजर है। कुछ दिन पहले पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र के आदेश पर जिले में अभियान शुरु हो चुका है। आज 30 दिसंबर और कल 31 दिसंबर के लिए विशेष अभियान है। जिसमें पुलिस पूरे जिले में विशेष अभियान चला रही है।
Ghaziabad News : स्टंट करने वालों पर पुलिस की नजर
जानकारी देते हुए डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि रील बनाने वाले और स्टंट करने वालों पर पुलिस की नजर है। जिसमें वाहन सीज किए जाएंगे। यह चेकिंग 24 घंटे की जा रही है। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। हर प्वाइंट पर कम से कम 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, इनमें 5 दरोगा एक स्थान पर हैं। पिछले 3 दिन में पुलिस ने 7 हजार लोगों की जांच की। वाहनों को चेक किया गया। जिन प्वाइंटों पर चेकिंग चल रही है, वहां एसीपी व एडिशनल डीसीपी रैंक के अधिकारी खुद निगरानी कर जांच कर रहे हैं। महिलाओं से छेड़छाड़ या अभद्र कमेंट्स किए तो पुलिस सीधे जेल भेजेगी। शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंट करने, रील बनाने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Ghaziabad News : बार, रेस्टोरेंट पर पुलिस की नजर
डीसीपी सिटी ने बताया कि 31 दिसंबर को पूरे जिले में होटल, बार, रेस्टोरेंट पर पुलिस की नजर रहेगी। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर 10 हजार का जुर्माना व 6 माह की जेल का प्रावधान है, यह बात पुलिस ने कही है। नए साल के कार्यक्रमों के लिए पुलिस ने अनुमति लेनी होगी।
यह भी पढ़े…
