Lokhitkranti

Ghaziabad News : वर्ल्ड वाटर अवार्ड 2024-25 में गाजियाबाद नगर निगम को मिला प्रथम पुरस्कार

Ghaziabad News

Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम ने वर्ल्ड वाटर अवार्ड 2024-25 में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दरअसल, दिल्ली में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने भाग लिया। कार्यक्रम में गाजियाबाद नगर निगम को वाटर डाइजेस्ट और यूनेस्को द्वारा म्युनिसिपल वाटर रियूज प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार जल शक्ति मंत्रालय के माननीय मंत्री राज भूषण चौधरी द्वारा महापौर, नगर आयुक्त और जलकल विभाग की टीम को प्रदान किया।

Ghaziabad News : नागरिकों के लिए गर्व का विषय
इस दौरान नगर निगम के कामाख्या प्रसाद आनंद, अधिशासी अभियंता जल, आश कुमार, सहायक अभियंता जल, और अन्य विभागीय अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इस अवसर पर बताया कि नगर निगम द्वारा ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड के अंतर्गत संचालित टीएसटीपी प्लांट में शोधित जल का पुन: उपयोग करते हुए औद्योगिक इकाइयों को जल आपूर्ति की जा रही है। यह परियोजना वाटर डाइजेस्ट और संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा सम्मानित की गई, जो गाजियाबाद नगर निगम और इसके नागरिकों के लिए गर्व का विषय है।

Image

कार्यक्रम के दौरान, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा जल संचयन और जल संरक्षण के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों को भी साझा किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा, नोएडा अथॉरिटी, बेंगलुरु इंडस्ट्रीज और जल विभागों ने भी भाग लिया। महापौर और नगर आयुक्त ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह से निगम की जल संबंधी योजनाओं पर चर्चा की। वाटर डाइजेस्ट की निदेशक अनुपमा मदहोक सूद ने महापौर और नगर आयुक्त का कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़े…

Ghaziabad News : सस्ती दरों पर घर और दुकान खरीदने का सुनहरा मौका, योगी सरकार ने लॉन्च किया नया आवासीय प्रोजेक्ट

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून