Ghaziabad News : आज गाजियाबाद में भाजपा और RSS की समन्वय बैठक आयोजित हो रही है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य भाजपा नेता शामिल होंगे। इस बैठक के लिए संघ के पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं ने तैयारी पूरी कर ली है, और पुलिस प्रशासन भी इस कार्यक्रम को लेकर अलर्ट है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, RSS के मेरठ व ब्रज प्रांत के और क्षेत्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा संगठन और संघ के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना है। सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था की गई है, और कार्यक्रम स्थल पर बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
Ghaziabad News : RSS प्रमुख के शामिल होने की संभावना
इस समन्वय बैठक में RSS प्रमुख मोहन भागवत के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि इस बारे में कुछ भी पुष्टि नहीं की जा सकती। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, और मेरठ और ब्रज प्रांत के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में संघ की शाखाओं के विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव, और संघ-भाजपा-संविधान में बेहतर समन्वय के विषय पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, प्रदेश सरकार के खिलाफ पार्टी के विधायकों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
यह बैठक नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हो रही है, जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। बाहरी लोगों को बैठक स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, और मीडिया को भी कार्यक्रम से दूर रखने की योजना है।
यह भी पढ़े…
Ghaziabad News : पूजा के दीपक से घर में लगी भीषण आग, सोसाइटी कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बढ़ा खतरा
